फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगा कर कोरोना संक्रमण की जांच करेंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर लगा कर कोरोना संक्रमण की जांच करेंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

- सदर सीएचसी के कर्मियों ने पॉजिटिव केस वाले सभी गांवों में शिविर लगाकर जांच करने का लिया निर्णय
महराजगंज। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी से संबंधित सभी उन गांवों में शिविर लगाकर कोरोना संक्रमण की जांच करने का निर्णय लिया है, जहां कोरोना के केस अधिक हैं।
नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अब कोरोना ने अपना प्रभाव दिखाना प्रारंभ कर दिया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आ रहे मामले को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मी उसे नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। सदर सीएचसी से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों व नगर के वार्डों में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही संख्या को देखते हुए जिम्मेदारों ने संबंधित स्थलों पर शिविर लगाकर अन्य लोगों की जांच कराने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य कर्मी वहां जाएंगे तथा एएनएम व आशा के सहयोग से लोगों की जांच करेंगे। जांच के साथ-साथ कर्मियों द्वारा आमजन को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जाने वाले प्रबंधों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा आशा के माध्यम से उसका पर्यवेक्षण भी कराया जाएगा। सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। जल्द ही उसे प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सदर क्षेत्र में हैं लगभग 100 सक्रिय केस
सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 100 सक्रिय केस हैं। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में इस संख्या को देखते हुए जिम्मेदारों ने शिविर को लेकर तेजी दिखाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें