फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएमश्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मीना मंच मेला आयोजित

Wed, 24 Sep 2025 07:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। क्षेत्र के रामपुरमीर स्थित पीएमश्री पूर्व माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय में मीना मंच मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष विद्यासागर पटेल व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर के सहायक अध्यापक अविनाश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम ने किया। कार्यक्रम में मीना मंच पर आधारित विभिन्न प्रकार के (टीएलएम) विज्ञान मॉडल, गणित के सूत्र, विज्ञान के खेल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के नियम-कानून, विभिन्न प्रकार के हेल्प लाइन नंबर, पॉस्को कानून आकर्षण के केंद्र रहे। विज्ञान मॉडल में चंद्रयान थ्री के वर्किंग मॉडल के लिए विद्यालय के छात्र बिट्टू और हर्ष यादव की सराहना की गई।
कार्यक्रम का संचालन अनिल प्रजापति ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने केक कटिंग, मीना गीत, लिंग भेद पर आधारित नुक्कड़ नाटक, स्कूल चलो अभियान गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पावर एंजिल के रूप में कुमारी आंचल यादव, तनु व अंशिका गौंड को मुख्य अतिथि ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, देवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज प्रजापति, जितेंद्र कुमार, शीतल अग्रहरि, आलोक कुमार, संगीता मिश्रा, अमित पटेल, अनीता तिवारी, सविता त्रिपाठी, दिनेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें