फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिंदूर कप में मीडिया की टीम ने एमडीएसए को 28 रनों से हराया

Tue, 20 May 2025 06:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सैनिकों के सम्मान में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में सिंदूर कप मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मीडिया टीम और एमडीएसए के बीच हुई। इसमें मीडिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमडीएसए को 28 रनों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अनुज सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर मीडिया टीम के कप्तान अमित त्रिपाठी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर के मैच में मीडिया की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। टीम के लिए विवेक ने 34 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि अनुज शुक्ला ने 31 रन जोड़े।
एमडीएसए की ओर से दुर्गेश सिंह, अजय रामचंद्रन और महेंद्र जायसवाल ने एक-एक विकेट झटके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमडीएसए की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम निर्धारित 15 ओवरों में सभी विकेट खोकर केवल 108 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

एमडीएसए के लिए दुर्गेश सिंह ने सर्वाधिक 24 रन बनाए, नीरज तिवारी ने 15 और अजय रामचंद्रन ने 11 रनों का योगदान दिया। राहुल त्रिपाठी, रोहित कन्नौजिया और बृजेश गुप्ता ने दो-दो विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
इस अवसर पर महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह, रत्नेश चंद्रा, मीडिया टीम के मैनेजर मनोज चतुर्वेदी, मनोज त्रिपाठी, एमडीएसए के कप्तान महेन्द्रानंद जायसवाल, सच्चिदानंद मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें