फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट लगने से झुलसे संविदा लाइनमैन की मौत

Tue, 20 May 2025 05:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा थाना क्षेत्र के सोनौली विद्युत उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात जबीउल्लाह की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। जबीउल्लाह शनिवार को बिजली के खंभे पर चढ़कर गड़बड़ी दुरुस्त कर रहा था। तभी वह करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

परसामलिक पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहानी टोला बिचउआपुर में शनिवार को संविदा लाइनमैन जबीउल्लाह खंभे पर चढ़कर बिजली के लाइन की मरम्मत कर रहा था। इसी बीच अचानक विद्युत की सप्लाई शुरू हो जाने के कारण करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर खंभे से नीचे गिर गया था। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
बताया गया है कि रेफर होने के बाद परिजनों ने उसे सिद्धार्थनगर (नौगढ़) में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा था। मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पत्नी रुखसाना और मां शैरून निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं 16 माह के पुत्र शमी के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन

पत्नी रुखसाना ने परसामलिक पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परसामलिक थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय के अनुसार, तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें