फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : प्रशासन भेजेगा वर पक्ष को बैना

Wed, 09 Jul 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अब सामूहिक विवाह में बिटिया की शादी के बाद वर पक्ष के घर प्रशासन बैना (मिष्ठान, फल, मेवा) इत्यादि भी भेजेगा। इसमें ड्राई फ्रूट्स व पांच किलो लड्डू की टोकरी उपहार स्वरूप भेजी जाएगी। साथ ही नाश्ता व खाने का मेन्यू भी तय किया गया है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से प्रशासन को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की गाइडलाइन भी भेजी गई है। इसके अनुसार ,विदाई के समय ड्राई फ्रूड की टोकरी में 250 ग्राम अखरोट, 500 ग्राम बादाम, 250 ग्राम मखाना, 500 ग्राम किशमिश व एक सूखा नारियल व पांच किलो लड्डू की टोकरी वर पक्ष के घर जाएगी। मौजूदा वित्तीय सत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का बजट व दायरा दोनों बढ़ा है।
51 हजार की जगह एक लाख रुपये व तीन लाख वार्षिक आय वाले परिवार को शामिल किया गया है। अब अन्य बदलाव के जरिए इसे विशेष बनाने का इंतजाम प्रभावी हुआ है। आयोजन के दौरान नाश्ते में जहां केला, समोसा, बर्फी, ठंडा पेय शामिल किया गया है। वहीं खाने में दाल, चावल, रोटी, सूखी सब्जी, पूडी, कचौडी, मिक्स वेज, पनीर की सब्जी, सलाद, रसगुल्ला, खीर व हलुआ परोसा जाएगा। इसपर 15 हजार खर्च होंगे।
विज्ञापन

साजो सामान पर 25 हजार
25 हजार की सामग्री वधू के लिए आवश्यक सामाग्री पर खर्च होगी। इसमेें पांच साड़ियां, एक लहंगा, कढ़ाई वाली दो साड़ी, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, ट्राॅली बैग, चांदी की पायल, बिछुआ, सीलिंग फैन, आयरन प्रेस, दो गद्दे, मच्छरदानी, रसोई गैस व चूल्हा शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें