फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में मासूम की मौत
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज )। रामपुर बल्डिहा गांव में सोमवार शाम एक मासूम की संदिग्ध हाल में मौत हो गई, जबकि दो बालिकाओं और एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामपुर बल्डीहा गांव निवासी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि उनकी बेटी सुहानी (6) की अचानक तबीयत बिगड़ी और थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। जबकि बेटी सलोनी (9) और रागिनी (1) तथा पत्नी गिरिजा (35) को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिहित अधिकारी ब्रजेश शर्मा ने कहा कि मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भेजकर जांच कराई गई है। पूछताछ में परिजनों ने घर पर ही कुछ खाने से तबीयत बिगड़ने की बात कही है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें