फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। महदेवा दुबे के गोविंदपुर में सोमवार की रात में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों को इसकी सूचना हुई तो घर में कोहराम मच गया। पति बाहर कमाने गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के महदेवा दूबे के गोविंदपुर निवासी रेनू (32) की सोमवार को पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ खाने से हालत खराब होने लगी। परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए। जहां पर हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने परेशान होकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर सोमवार की रात में करीब दो बजें महिला ने दम तोड़ दिया। महिला का पति हैदराबाद रहता है जिसको सूचना दी गई है। उसके तीन बच्चे हैं, दो लड़की व एक लड़का। प्रभारी निरीक्षक दिनेश दत्त मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें