मोटरसाइकिल की चपेट से मासूम की मौत
कोल्हुई (महराजगंज )। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम जमुहनिया में रविवार कर रात तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल की चपेट में आने से दरवाजे पर खेल रहे पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, उत्कर्ष निवासी हरैया पंडित कुछ दिन पहले अपनी ननिहाल ग्राम जमुनिया में जुगुल दूबे के घर आया था। रविवार की रात अपने दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच गांव की तरफ से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।