महराजगंज। नेपाल म्याग्दी जिले में मुक्तिनाथ दर्शन यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण बेहोश होकर एक भारतीय पर्यटक नदी में गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। गुजरात से वह अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मुक्तिधाम दर्शन के लिए आए थे।
जिला पुलिस कार्यालय मुसतांग डीएसपी भोजराज पांडेय के अनुसार, गुजरात के 57 वर्षीय भूपेंद्र भाई पटेल मुक्तिधाम दर्शन करने आए थे। शनिवार से मुक्तिनाथ के आसपास के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को मुक्तिधाम जाते समय भूपेंद्र भाई पटेल वाररगुंग मुक्तिनाथ क्षेत्र नगर पालिका एक रानी पौवा में ऑक्सीजन की कमी के चलते वह बीमार हो गए। उन्हें इलाज के लिए जोमसोम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद