फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 25 Sep 2024 08:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 अहिल्याबाई नगर निवासी महिला का शव घर में फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके की फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुड़िया अपने छह वर्षीय पुत्र अंकुश के साथ घर में अकेली रहती थी। उनके पति हरिद्वार चेन्नई में काम करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार सुबह वह घर के बाहर झाड़ू लगाने निकली थी। इसके बाद घर में चली गई। करीब आठ बजे बच्चे के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग उसके घर पहुंचे तो घटना के बारे में पता चला। गुड़िया की सास ज्ञाना देवी और ससुर शिवशरण भी उससे अलग गांव में दूसरे घर में रहते हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पिता रामकेवल निवासी गोपी थाना महराजगंज सदर ने ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें