फरेंदा। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन और रेवन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा दिए गए आदेश में अधिवक्ताओं के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध के विरोध में बुधवार को बाह में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। न्यायिक कार्य से विरत रहने के साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नवीन कुमार को सौंपा।
पत्र में लिखा है कि उच्च न्यायालय प्रयागराज उप्र ने अधिवक्ताओं के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं अनियमितताओं के विरुद्ध न्यायिक कार्य से विरत रहने को अपने आदेश के क्रम में आपराधिक अवमानना की श्रेणी में मानने का आदेश पारित किया है। यह आदेश अपने आप में विषयगत तथ्यों से परे रहकर केवल अधिवक्ताओं के विरुद्ध मनमाना निर्णय लेते हुए किया गया है, जिसमें अधिवक्ताओं द्वारा शोकसभा को भी एक तरह से प्रतिबंधित करने का निर्णय पारित किया गया है, जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
इस दौरान अध्यक्ष परशुराम यादव, अष्टभुजा वर्मा, मंत्री मनोज कुमार मिश्र, परमात्मा सिंह, सर्वेश राय, अरविंद मिश्र, सुधेश मोहन श्रीवास्तव, देवता पांडेय, विनोद त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, रामसहाय गुप्ता, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अनिल मौर्या, शंभू यादव, मृदुल यादव, सतीश दुबे, राम प्रताप यादव मौजूद रहे।