फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टेंट का सामान उतारते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो वर्ष पूर्व बड़े भाई की ट्रेन हादसे में मुंबई में हो गई थी मौत
विज्ञापन

युवक का पांच माह पूर्व पत्नी से हुआ था तलाक
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर में शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे टेंट का सामान उतारते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, मोहनापुर मंठहिया टोला निवासी अमन (22) पुत्र सुबाष शारदा गुप्ता के दुकान टेंट लगाने का काम करता था। शनिवार की शाम टेंट उनके दरवाजे पर लगा टेंट का सामान उतार रहा था। तभी बगल में ट्रांसफार्मर के पास तार से पाइप सट गया और वह झटका खाकर गिर गया। गांव के लोग व परिजन तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन तीन भाइयों में मझला था। बड़े भाई की मृत्यु दो वर्ष पूर्व एक ट्रेन हादसे में मुंबई में मृत्यु हो गई थी। अमन की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन दंपती में सामंजस्य नहीं होने से पांच माह पूर्व तलाक हो गया। घटना के बाद पिता सुबाष का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार, मामले की जानकारी है। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें