फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Wed, 25 Jun 2025 09:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिठौरा में बुधवार को शाम करीब चार बजे विवाहिता का घर में संदिग्ध हालात में शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुअवा ढाला निवासी पूनम (27) की शादी सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिठौरा निवासी गोबिंद साहनी के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद दोनों से ढाई वर्ष की पुत्री है। एक महीने से आए दिन पति पत्नी से किसी न किसी बात को लेकर गाली गलौज और मारपीट होती थी।
बुधवार को दिन में भी किसी बात को लेकर दंपती में लड़ाई हुई थी। शाम में पूनम का घर में संदिग्ध हालात में शव मिला। पूनम की मौत की सूचना पाकर ससुराल पक्ष के लोग भी पहुंचे। ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सिंदुरिया महेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें