फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 बजे के पहले शराब की दुकान खोलने पर लगा जुर्माना

Wed, 25 Jun 2025 07:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। क्षेत्र के श्यामदेउरवा में आबकारी विभाग की टीम ने कंपोजिट शराब की दुकान का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। टीम को 10 बजे के पहले ही दुकान खुली मिली, जहां धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही थी। इस पर आबकारी टीम ने दुकान संचालक को नोटिस जारी करके जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि पहले भी इस दुकान की लगातार इसकी शिकायत होती रही है, मगर दुकानदार अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री, ओवर रेटिंग और नियमों के उल्लंघन की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्यामदेउरवा में समय से पहले दुकान खोलकर बिक्री की जा रही थी। दुकान संचालक को नोटिस जारी करते हुए जुर्माना लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें