फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुर जंगल में शुक्रवार सुबह फंदे से लटकता हुआ 20 वर्षीया विवाहिता का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि सास को पुलिस ने पूछताछ के हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

उधर, मृत विवाहिता के पिता ने थाने में तहरीर देकर सास व उसके कुछ सहयोगियों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जमुहरा खुर्द थाना फरेंदा निवासी बहोरन अपनी पुत्री तारा (20) की शादी गत 28 अप्रैल को ग्राम शाहपुर जंगल थाना पुरंदरपुर निवासी प्रेम के साथ किए थे। बताया जाता है कि प्रेम चार दिन पूर्व चेन्नई काम करने चला गया। जबकि उसके पिता फूलचंद गोरखपुर में रहकर काम करते हैं। सास बासमती देवी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह छत की कुंडी से फंदा लगाकर तारा लटकी हुई दिखी। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने व सास को हिरासत में लेने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें