महराजगंज। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही महराजगंज के बाजार रंग-बिरंगी राखियों और उत्साह से सज गए हैं। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए रुद्राक्ष राखी भी बाजार में उपलब्ध है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह की राखियां सजा रखी है। दुर्गा मंदिर के पास स्थित राखी कारोबारी मनोज कुमार ने बताया कि इस बार बाजार में भाइयों के लिए विशेष राखियां उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। बाजारों में राखियों की विविधता और उनकी आकर्षक सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है।