फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया संकट : कतार में दो पक्षों में मारपीट, एक युवक घायल

Fri, 08 Aug 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति सिरसिया खास में यूरिया लेने के दौरान मारपीट करते हुए किसान।
विज्ञापन
नौतनवा/परसामलिक। साधन सहकारी समिति सिरसिया खास में बृहस्पतिवार को यूरिया वितरण के दौरान लाइन लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मामला शांत कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सोनपिपरी निवासी दयाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खाद के लिए कई दिनों से साधन सहकारी समिति का चक्कर लगा रहा था। साधन सहकारी समिति सिरसिया खास में यूरिया आने की सूचना पर भतीजा अमन यूरिया लेने के लिए बुधवार की रात से लाइन में लगा था। बृहस्पतिवार को यूरिया वितरण होने की सूचना पर भारी संख्या में किसान जुट गए और कतार लगाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान खेरिया बाजार निवासी चार से पांच की संख्या में लाइन में लगने की बात को लेकर भतीजा अमन से कहासुनी हो गई। आरोपी भतीजे का कालर पकड़कर लाइन से निकालने लगे और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पटककर पीटने लगे। जानकारी मिलने उन्होंने जाकर बीच बचाव किया, लेकिन हालत बेकाबू होने पर डायल 112 पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराई। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें