फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार, आमजन बीमार, सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की मार, आमजन बीमार, सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े
विज्ञापन

पैथालॉजी में जांच कराने के लिए लगी लंबी कतार, डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। इन दिनों से मौसम के बदले मिजाज का असर सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। प्रत्येक डॉक्टर के पास कम से कम 20 से अधिक मरीज हर रोज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। पैथालॉजी में जांच कराने वालों की भीड़ लग रही है। वहीं डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए भी लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में सामान्य ओपीडी में मरीजों की भीड़ होने लगी है। अस्पताल की ओपीडी में शहरी व ग्रामीण इलाकों से रोजाना लगभग 400 से अधिक मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। मौसम सर्द होते ही अस्पताल में अधिकतर सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के साथ चर्म रोग के मरीज बढ़ने लगे हैं। इस समय सामान्य सर्दी, जुकाम व बुखार भी आमजन को डरा रहा है। लोगों को लगता है कि यह कोरोना वायरस के लक्षण तो नहीं हैं। इसी डर के कारण हर व्यक्ति डॉक्टर के पास भाग रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सक के मुताबिक ज्यादातर वायरल या मौसमी बीमारियों की शुरुआत खांसी, जुकाम, गले में खराश से ही होती है। समय से जांच कराने के बाद उचित दवा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल के डॉ. एएम भाष्कर बताते हैं कि मौसम में हो रहे बदलाव व बढ़ती ठंड का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ओपीडी में अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी व जुकाम के साथ सिर दर्द व बुखार के मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं।
सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि सर्दी के मौसम में बुजुर्ग व बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्दी के मौसम में जोड़ों में दर्द, सांस की बीमारी के मरीजों को दिक्कतें बढ़ने की आशंका रहती है। साथ ही नवजात शिशुओं को सर्दी लगने की आशंका रहती है। घर से बाहर निकलने से पहले फुल आस्तीन के कपड़ों के साथ गर्म कपड़े पहनना जरूरी है।
विज्ञापन

-----------------------
वायरल इंफेक्शन होने पर बरतें सावधानी
मौसम में परिवर्तन से वायरल इंफेक्शन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम, बुखार के साथ खांसी की तकलीफ बढ़ी है। बच्चे व बुजुर्गों की इम्युनिटी कम होती है और वह बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डॉ. एवी त्रिपाठी ने कहा कि इंफेक्शन से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाइयां लें। सर्दी-जुकाम होने पर घर में रहें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, विटामिन सी वाले फल खाएं, जिससे शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें