अंत्योदय के लाभार्थियों को मिला 1514 आयुष्मान कार्ड
सभी ब्लॉकों में 125-125 लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत सोमवार को जिले के सभी ब्लॉकों में आयुष्मान अंत्योदय के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना के तहत अंत्योदय लाभार्थिर्यो को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। जिले के सभी ब्लॉकों में 125-125 लाभार्थियों को कार्ड दिया गया।
सदर सीएचसी सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल द्वारा लाभार्थियों को कार्ड वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी क्षेत्र में आम जनमानस को लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सके। इसके लिए इन्हें भी सूची में शामिल करते हुए कार्ड का वितरण कराया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी ब्लॉकों में अंत्योदय के 125 लाभार्थियों में कार्ड वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के सभी सीएचसी और सात नीजी अस्पतालों को पैनल में शामिल किया गया है। जिससे योजना का लाभ जिले के सभी लोगों को आसानी से मिल सके।
एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा। जिन लाभार्थियों का कार्ड नहीं बना है। वह अपने सीएचसी पर संपर्क कर योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। इस मौके जिला समन्वयक डॉ. सरनदीप कौर, सूचना प्रबंधक वरूण शाही, सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर लवली वर्मा, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।