फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्राओं की मौत मामले में प्रबंधक व गाड़ी मालिक गिरफ्तार

Thu, 06 Mar 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। धानी मार्ग पर सिकंदराजीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को हुई दुर्घटना के मामले में पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता की तहरीर पर प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने प्रबंधक और गाड़ी मालिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान कर दिया है। आरोप है कि प्रबंधन ने छात्राओं के नामांकन में लापरवाही बरती है।
विज्ञापन

फरेंदा सीओ अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए पुरंदरपुर क्षेत्र के समरधीरा से 13 छात्राओं को बोलेरो चालक रियाज लेकर धानी क्षेत्र के महेशराम अशोक कुमार कन्या इंटर काॅलेज जा रहा था। बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसका पहिया फटने के कारण बेकाबू होकर सड़क के किनारे खेत में चली गई थी।
हादसे में बोलेरो सवार तीन छात्राओं में बरगदवा विशुनपुर निवासी प्रीति (17) व गायत्री (17) तथा करमहवां बुजुर्ग निवासी चांदनी (17) की मौके पर ही मौत हो गई। छह छात्रा समेत चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर में चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक छात्रा प्रीती के पिता विनोद कुमार गुप्ता निवासी ग्राम सभा बरगदवा विशुनपुर थाना पुरंदरपुर की तहरीर पर पुलिस ने पारसनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समरधीरा के प्रबंधक विनोद चौरसिया, वाहन एजेंट शरफुद्दीन व वाहन मालिक जावेद तथा चालक रियाज के विरुद्ध केस दर्ज कर प्रबंधक विनोद चौरसिया व गाड़ी मालिक जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें