फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल से इलाज कराकर लौट रहे व्यक्ति की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नेपाल से इलाज कर पत्नी के साथ लौट रहे व्यक्ति की इंडो-नेपाल सीमा स्थित ठूठीबारी में रोडवेज बस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए उसे सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बसहियां बुजुर्ग निवासी रामसकल (50) अपनी पत्नी गुड़िया देवी के साथ नेपाल के महेशपुर में इलाज कराने गए थे। इलाज के बाद दोनों ठूठीबारी से रोडवेज बस में सवार होकर घर लौट रहे थे। बस यात्रा के दौरान रामसकल को अचानक पेट और सीने में तेज दर्द होने लगा। कुछ ही देर में वह अचेत हो गया।
बस में मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी निचलौल पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

निचलौल के थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि घटना की सूचना श्यामदेउरवा थाने की पुलिस को दे दी गई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजन शव को अपने साथ घर ले गए। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें