फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच में निकला विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के छपिया गांव के बाहर नहर पुलिया के पास शनिवार को कार और बाइक सवार के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। इस बीच किसी ने मामले को लेकर पुलिस को लूट की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में मामला विवाद का निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छपिया गांव का एक युवक कार से जा रहा था। इसी दौरान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का एक युवक बाइक से वहां पहुंचा। ओवरटेक करने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। इसी बीच छपिया गांव के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे विवाद और बढ़ गया।
सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस सेमरा निवासी युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना के बाद क्षेत्र में लूट की चर्चा फैल गई लेकिन पुलिस की जांच में यह सूचना गलत साबित हुई। वहीं भिटौली थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि छातीराम और छपिया के बीच कार और बाइक के ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच कर ली गई है। लूट की सूचना पूरी तरह असत्य है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें