सिंदुरिया। सड़क हादसे में घायल सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नारायणपुर निवासी शिव प्रकाश पटेल (35 ) की बृहस्पतिवार की शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
शिव प्रकाश पटेल सोमवार की रात नारायणपुर स्थित घर से बाइक से शिकारपुर की ओर जा रहे थे। वे अभी बल्लो पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां बृहस्पतिवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार के नजदीकी लोगों ने बताया कि मृतक के बाबा, पिता और चाचा तीनों गूंगे-बहरे हैं।