निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्रामसभा हरगांव में घर के भीतर पंखे की वायरिंग करते समय एक व्यक्ति करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने बिजली की आपूर्ति बंद कर किसी तरह उसे बचाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, हरगांव निवासी प्रेम (42) बुधवार को अपने घर में पंखे की लाइट की वायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया। घटना के बाद परिजनों ने घर की मुख्य बिजली आपूर्ति बंद कर उन्हें करंट से अलग किया और निजी वाहन से सीएचसी निचलौल ले गए। सीएचसी निचलौल के इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. संदीप कसौधन ने बताया कि करंट की चपेट में आए व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।