फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइक की टक्कर में चार घायल, मामा-भांजी की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
झुलनीपुर-खड्डा नहर मार्ग पर हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद दो घायल जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

निचलौल। झुलनीपुर-खड्डा नहर मार्ग पर बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक पर सवार मामा-भांजी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि दो घायलों का उपचार सीएचसी में जारी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को देवरिया जिले के मडुआडीह थाना क्षेत्र के ग्राम नकछेद निवासी राजू गुप्ता पत्नी रीमा देवी के साथ बाइक से पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में जलाभिषेक कर लौट रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से दूसरी बाइक से कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम लाखुआ निवासी निसार अंसारी अपनी भांजी शमा खातून निवासी महलबारी, जिला नवलपरासी (नेपाल) के साथ आ रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान झुलनीपुर-खड्डा नहर मार्ग पर ग्राम बड़ेया के समीप दोनों के बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चारों घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने निसार अंसारी और शमा खातून को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं राजू गुप्ता और रीमा देवी का उपचार सीएचसी में जारी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों का उपचार उनके परिजनों की ओर से कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें