फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 15 Feb 2023 10:49 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना देर रात में हुई है। अज्ञात वाहन ने मृतक के बाइक को अपने चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
महराजगंज में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उदितपुर के टोला रामप्रसादपुर निवासी सुग्रीव(40) नामक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुग्रीव खाना बनाने का कार्य करता था। बुधवार की शाम को वह घर से फरेंदा में खाना बनाने की बात कह कर निकला था। उसने परिवार के सदस्यों से रात में घर आने की बात कही थी।

खाना बनाने के बाद वह अपने घर रामप्रसादपुर के लिए निकला कि बाजारडीह के पास ही दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसके परिवार को सूचना दी। दुर्घटना की सूचना के बाद उसके परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना देर रात में हुई है। अज्ञात वाहन ने मृतक के बाइक को अपने चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें