फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ममता और अनुराग का स्वर्ण पदक पर कब्जा

Fri, 19 Sep 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मिर्जापुर में आयोजित 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। 14 से 17 सितंबर तक चली इस प्रतियोगिता में महराजगंज के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते। इसके साथ ही ममता कुमारी और अनुराग राज गौड़ ने स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ममता और अनुराग राज गौड़ ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, नीलू पांडेय, तन्नु और जुबैर ने रजत पदक, जबकि जरीना खातून और रोशनी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा आराध्या, नीतू यादव, रंजीत, स्वस्तिक और रिजवान ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान खींचा।
निर्णायक मंडल में महराजगंज के नेशनल रेफरी राहुल राय और उत्सव शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, जीएसवीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धनंजय कुमार सिंह, अभिषेक पांडेय, माध्यमिक जिला खेल सचिव अजय ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें