फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केवलापुर में एक ही परिवार के तीन लोगों को डेंगू

Fri, 19 Sep 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
केवलापुर खुर्द में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।स्रोत स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
चौक बाजार। सदर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम सभा केवलापुर खुर्द में एक ही परिवार के तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के कोटेदार पन्नेलाल मद्धेशिया, उनके बेटे कमलेश तथा बहु सीमा को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पन्नेलाल के बड़े बेटे मुन्नालाल ने बताया कि तीनों लोगों को आठ सितंबर से बुखार था। महराजगंज स्थित एक अस्पताल से तीनों का उपचार चल रहा था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को सभी पीड़ितों को लेकर गोरखपुर चला आया। यहां जांच होने पर पता चला की तीनों लोग डेंगू से पीड़ित हैं। इसके बाद तीनों को चिकित्सकों ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
इधर, एक ही परिवार के तीन लोगों को डेंगू होने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली डिप्टी सीएमओ डाॅ. केपी सिंह ने तत्काल गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा तथा स्वयं जायजा लिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों के खून के नमूने लिए गए हैं। हालांकि अभी तक अन्य व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने बताया कि गांव में सफाई कर्मियों की टीम लगाकर कूड़े कचरे की सफाई कराई गई है। गांव में फागिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें