फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कार्य के लिए वाहन देने में बहाना बनाया तो दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के लिए वाहन देने में आनाकानी की तो दर्ज होगा केस
विज्ञापन

3,041 वाहनों के अधिग्रहण करने के लिए एआरटीओ ने भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विधानसभा चुनाव में मतदान कर्मचारियों को बूथों पर ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करने में विभाग जुटा है। परिवहन विभाग की ओर से जिले में थानावार 3,041 वाहनो के अधिग्रहण का आदेश भेजा गया है।
एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक दिनेश तिवारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए वाहनों के अधिग्रहण का आदेश दो प्रतियों में थानावार भेजा गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 118 बस, 14 मिनी बस, 123 ट्रक, 106 मिनी ट्रक, 416 जीप टैक्सी, 239 स्कूल बस, 223 मिनी स्कूल बस, 255 स्कूल बस आठ सीटर, 998 बोलेरो और 549 अन्य वाहनों के अधिग्रहण का आदेश भेजा गया है, जिसमें सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के 608, ठूठीबारी मे 128, नौतनवां में 296, श्यामदेउरवां में 210, घुघली में 159, कोठीभार में 223, निचलौल में 284, परसामलिक में 40, बरगदवां में 39, सोनौली में 68, पुरंदरपुर में 118, फरेंदा में 284, पनियरा में 150, चौक में 88, कोल्हुई में 157, सिंदुरियां में 57, बृजमनगंज में 132 वाहनों का अधिग्रहण करने के लिए आदेश भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि चुनाव कार्य के लिए वाहनों के अधिग्रहण का आदेश भेजा गया है। सभी वाहन स्वामी अपने वाहनों को दुरुस्त कर 26 फरवरी की शाम चार बजे तक एसपी आवास के बाहर परिसर में खड़ा करें। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की आनाकानी करने वाले वाहन स्वामियों पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें