फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छांगुर कनेक्शन : नौतनवा में ढूंढ़ रही थी पुलिस...कुछ नहीं लगा हाथ

Thu, 17 Jul 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। बलरामपुर से गिरफ्तार जमालुद्दीन उर्फ छांगुर का कनेक्शन नौतनवा में तलाश रही पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार एवं चौकी प्रभारी छोटेलाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मौलाना आजाद नगर वार्ड स्थित एक घर पहुंची। यहां आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के लिए पहुंची पुलिस को आरोपी युवक के 15 वर्ष पहले ही नौतनवा से अलीगढ़ शिफ्ट होने की जानकारी मिली।
सोशल मीडिया पर लखनऊ की रहने वाली एक महिला का बयान वायरल हुआ था। इसमें वह नौतनवा कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति पर प्रेमजाल के झांसे में लेकर विवाह करने और फिर छांगुर के पास ले जाकर उसका भी धर्मांतरण कराने का आरोप लगा रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर बुधवार को पुलिस टीम उक्त व्यक्ति के घर को तलाशते हुए नौतनवा कस्बे के मौलाना आजाद नगर वार्ड में स्थित मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। जहां आरोपी के परिवार की ओर ओर से अपनी पूरी संपत्ति बेचकर करीब 15 वर्ष पूर्व ही अलीगढ़ जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें