कसया। क्षेत्र के गांव पतया में बुधवार को अमर शहीद वीर अशफाक उल्लाह खान क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच महराजगंज और तुर्कपट्टी के बीच खेला गया, जिसमें पांच रनों से महराजगंज की टीम विजेता रही।
मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया। मैच का उद्घाटन इंडियन आर्मी सूबेदार एजाज अहमद ने किया। सूबेदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है। क्रिकेट के माध्यम से युवा अपने लक्ष्य को हासिल कर जिला, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर सकता है। प्रतियोगिता में टाॅस जीतकर महराजगंज की टीम ने छह ओवर में 33 रन का बनाया।
जवाब में उतरी तुर्कपट्टी की टीम ने मात्र 28 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। निर्णायक की भूमिका आलम और सोनू ने निभाई। कमेंट्री छोटी यादव ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान समीउल्लाह खान, समाज सेवी जहांगीर खान, जावेद खान मेराज, पूर्व ग्राम प्रधान इस्माइल सिद्दीकी, युनुस सिद्दकी मौजूद रहे। संवाद