फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो महिला वर्ग में महराजगंज इंटर कालेज की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
खो-खो महिला वर्ग में महराजगंज इंटर कालेज की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

विधानसभा स्तर पर खेल प्रतिभा दिखाने के बाद जिले स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की सदर, सिसवा, पनियरा, फरेंदा, नौतनवां विधानसभा में सांसद खेल स्पर्धा का अंतिम मुकाबला मंगलवार को हुआ। अब विधान सभा स्तर से चयनित खिलाड़ी बुधवार से जिले स्तर की प्रतियोगिता में राजकीय स्पोर्स्ट्स स्टेडियम में खेलेंगे। प्रतियोगिता में सफल खिलाडियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सदर विधान सभा में समापन अवसर पर स्टेडियम में मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने सफल खिलाडियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रमाण पत्र सौंपा। 100 मी. की फाइनल दौड़ में नीरज कन्नौजिया विजेता और खुर्शेद आलम उपविजेता रहे। 100 मीटर बालिका में आस्था यादव विजेता एवं हसीरून निशा उप विजेता बनी। ऊंची कूद में अनिल राय विजेता एवं संदीप उप विजेता रहे। खो खो पुरुष में चेहरी टाइगर क्लब विजेता एवं आरके सनसाइन उप विजेता रहा। महिला वर्ग में महराजगंज इंटर कालेज विजेता एवं यूपीएस क्लब उप विजेता रहा। ऊंची कूद महिला वर्ग में अनिता सिंह विजेता एवं अमिता राव उप विजेता रही। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष परदेशी रविदास, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल, जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी, सीजे थामस, विन्ध्यवासिनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कबडडी का फाइनल मुकाबला सिंहुपुर अयोध्या ने जीता
फरेंदा। सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के अर्न्तगत मंगलवार को सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें प्रतिभागी खिलाड़ियों को विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिंहपुर अयोध्या ने परसौनी को हरा कर जीत लिया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में रामभवन विजेता व धर्मेद्र यादव उपविजेता बने। बालिका वर्ग में माही सिंह विजेता व प्रतिष्ठा वर्मा उपविजेता, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आकाश कुमार विजेता व रामतेरस यादव उपविजेता, बालिका वर्ग में शशिकला विजेता व करीना सहानी व मनीषा सहानी उपविजेता बनीं। वहीं कुश्ती के 55 किग्रा वर्ग में बालकेश विजेता व दूधनाथ उपविजेता, 60 किग्रा वर्ग में राजन यादव विजेता व शिवकुमार उपविजेता,70 किग्रा रविंद्र यादव विजेता व आशीष यादव उपविजेता तथा 75 किग्रा में विजय कुमार यादव विजेता व शत्रुघ्न उपविजेता व 80 किग्रा में सतीश यादव विजेता व विकास तिवारी उपविजेता बने। बालीबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आशीष मिश्रा की टीम विजेता व विनय प्रकाश की टीम उपविजेता बनी। महिला वर्ग में अर्चना पासवान की टीम विजेता व एकता राना की टीम उपविजेता बनी। खो-खो बालक वर्ग सोनबरसा विजेता व छितही बुजुर्ग उपविजेता रही। बालिका वर्ग में यूपीएस मथुरानगर विजेता व एचजी पब्लिक स्कूल उपविजेता रही। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग अजय कुमार विजेता व सदानंद उपविजेता रहे। वही बालिका वर्ग नियति कश्यप विजेता व गुड़िया पासवान उपविजेता रही। लंबी कूद बालक वर्ग में सुशील विजेता,कन्हैया चौहान उपविजेता व अच्छेलाल तीसरे स्थान पर रहें। बालिका वर्ग में अंकिता विजेता व सानिया उपविजेता व सरिता तीसरे स्थान पर रहीं। उंची कूद बालक वर्ग में विशाल यादव विजेता व रोहित करवल उपविजेता व बालिका वर्ग में सुमन विजेता व लक्ष्मी उपविजेता रहीं। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला जीतने वाले खिलाड़ियों को विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने सम्मानित किया।
कबड्डी में छपिया व वालीबाल में पनियरा की टीम विजयी
परतावल। सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत पंचायत इंटर कालेज परतावल में खेल के दूसरे दिन कबड्डी, खो खो, बालिबाल, लम्बी कूद, ऊंची कूद का आयोजन किया गया। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने खिलाडियों को प्रमाण पत्र दिया। खेल में मंगलवार को बालक वर्ग ऊंची कूद में प्रथम आकाश यादव लम्बी कूद में इबरान खान प्रथम कबड्डी में प्रथम छपिया, खो-खो में प्रथम महुअवां शुक्ल, वालीबाल में पनियरा प्रथम बालिका वर्ग में ऊंची कूद में दिव्या चौरसिया प्रथम लम्बी कूद में प्रथम तबस्सूम,कबड्डी में मुड़िला प्रथम खो-खो में प्रथम महदेईयां रहा। इस दौरान भाजपा नेता प्रेम शंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह, नित्यानंद मिश्रा, अंगद गुप्ता, उमेश गुप्ता, जय हिंद सिंह, राजकुमार सिंह, तेजा, बागेश, मनोहर, कौशल श्रीवास्तव, आशुतोष पटेल, इंतियाज, गोपाल मौजूद रहे।
खो-खो में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवां प्रथम
नौतनवां। सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा कुश्ती के खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर भाजपा नेता समीर त्रिपाठी, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी एवं लालचंद चौधरी ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया। कुश्ती में सचिन को विजय ने चित कर दिया। इसके बाद कन्हैया व विजय भारती आमने-सामने हुए। इसमें कन्हैया ने विजय भारती को पटखनी दी। प्रदीप यादव और अमर सिंह के बीच हुई कुश्ती में प्रदीप यादव ने अमर सिंह को आसमान दिखा दिया। इस दौरान कुश्ती वर्ग में 55 किलोग्राम में प्रदीप प्रथम व शैलेश द्वितीय, 60 किलोग्राम में मनोज पासवान प्रथम एवं पंकज द्वितीय, 70 किलोग्राम में अमित प्रथम एवं शिवा चौधरी द्वितीय तथा 75 किलोग्राम में प्रदीप प्रथम व करन द्वितीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल खेल में खान क्लब परमेसरापुर की टीम प्रथम एवं खान क्लब पड़ौली की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग खो-खो में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवां प्रथम एवं बगहा टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी बालक वर्ग में लक्ष्मीपुर वैरीयस की टीम प्रथम एवं आर्मी क्लब की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी बालिका वर्ग में मुन्नर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवा की टीम प्रथम एवं रानी लक्ष्मीबाई स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में साक्षी प्रथम तथा नीशू चौधरी द्वितीय स्थान पर रहीं। इस दौरान नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरि, बबलू सिंह, नन्हे सिंह, जितेंद्र जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, बृजेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
100 मीटर दौड में इब्राहिम प्रथम स्थान पर
सिसवा बाजार। क्षेत्र के बापू शताब्दी इंटर कालेज जहदा में सांसद खेल स्पर्धा द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को विजेता खिलाड़ियों को वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया। सौ मीटर दौड़ के पुरूष वर्ग में इब्राहिम प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सानिया खातून प्रथम व प्रतिमा गुप्ता द्वितीय, दो सौ मीटर दौड़ में इंगलेश कुमार प्रथम और अंशु शर्मा द्वितीय, महिला वर्ग में सिमरन प्रथम, रूबीना द्वितीय, तीन चार सौ मीटर दौड़ में देवेंद्र यादव, मिथिलेश व महिला वर्ग में पूजा वर्मा प्रथम व अवंतिका द्वितीय, गोला फेंक के पुरुष वर्ग में संजय प्रजापति प्रथम व विजय कुमार द्वितीय, महिला वर्ग में रोमा गुप्ता प्रथम व हर्षिता गुप्ता द्वितीय, कुश्ती पुरूष वर्ग 55 किग्रा में इब्राहिम प्रथम व विशाल द्वितीय, महिला वर्ग के 45-55 किग्रा में सानिया खातून प्रथम व प्रतिमा द्वितीय को प्रमाण पत्र मेडल कैप व टीशर्ट दे पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विधायक प्रेमसागर पटेल,जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, संतोष सिंह, दीपक चौधरी,धीरज तिवारी, अश्वनी सिंह, पंकज सिंह, अरविंद दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
गली क्रिकेट क्लब ने परसा मीर क्रिकेट क्लब को हराया
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज खेल मैदान में सांसद खेल स्पर्धा के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को गली क्रिकेट क्लब एवं परसामीर क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें गली क्रिकेट क्लब की टीम 36 रन से विजयी हुई। गली क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 60 रन का स्कोर खडा किया। वहीं जवाब में उतरी परसामीर क्रिकेट क्लब की टीम आठ ओवर में महज 24 रन की बना सकी।
विज्ञापन

दूसरा मैच टाइगर क्रिकेट क्लब और पैरामाउंट एकेडमी के बीच हुआ। जिसमें पैरामाउंट एकेडमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन का स्कोर खडा की। जवाब में टाइगर क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट गवांकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मुख्य अतिथि राजेश कुमार गुप्ता एवं सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थामस ने खिलाडियों ने परिचय प्राप्त किया। इस दौरान महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विन्ध्यवासिनी सिंह, शक्ति पटेल, कुलदीप मणि, अतुल मणि, राजकेश्वर सिंह, धर्मवीर पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें