फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: चार पहिया वाहन और बाइक में टक्कर, दो युवकों का एक-एक पैर कटा, कार सवार दो लोग भी घायल

Thu, 28 Dec 2023 11:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

सिसवा से घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थानाक्षेत्र के बरवा द्वारिका के पास चार पहिया वाहन व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों का दाहिना पैर पूरी तरह अलग हो गया।
विज्ञापन
हादसे में दो युवकों के पैर कटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज के सिसवा कस्बे के बरवां द्वारिका के पास मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर शाम एक चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दीस जिसमें बाइक सवार दो युवकों के एक-एक पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गया, वहीं कार सवार दो युवकों को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


सिसवा से घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थानाक्षेत्र के बरवा द्वारिका के पास चार पहिया वाहन व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों का दाहिना पैर पूरी तरह अलग हो गया। वाहन में सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन एयरबैग खुल जाने से बच गए।

मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सिसवा सीएचसी भेजा, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में बाइक सवार दोनों घायलों की पहचान अली शेर (30) सिसवा मणिराज थाना खड्डा जिला कुशीनगर व वसीम (35) निवासी शिकारपुर थाना घुघली जिला महराजरगंज व कार सवार अभय राय व शिवशंकर सिसवा कस्बे के सबया थाना कोठीभार के निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय का कहना है कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भेजा गया, जहां से  जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले मे अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें