फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: नेपाल के नवलपरासी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, पांच लोगों की मौत, 23 घायल

Sun, 30 Oct 2022 04:00 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

रविवार सुबह श्रद्धालुओं को लेकर बस पाल्पा से मनकामना मंदिर जा रही थी। बस में सवार सभी नेपाली नागरिक थे। बस में 28 यात्री सवार रहे। बस दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने लोगों को बस से निकालना शुरू किया। पाच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
खाई में गिरी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के पाल्पा जिले के रंभा ग्रामीण नगर पालिका एक हुंगी से मनकामना दर्शन के लिए जा रही बस रविवार सुबह नवलपरासी के बुलिंगटार ग्रामीण नगर पालिका-2 मठर में लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें पाच लोगों की मौके पर मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह श्रद्धालुओं को लेकर बस पाल्पा से मनकामना मंदिर जा रही थी। बस में सवार सभी नेपाली नागरिक थे। बस में 28 यात्री सवार रहे। बस दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने लोगों को बस से निकालना शुरू किया। पाच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 23 घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पाल्पा पुलिस डीएसपी साजन थापा ने बताया कि मृतकों की पहचान तारा बीके, बिनाया बीके, धानी बीके, देवी गाहा और फुलमाया मांझी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री रंभा एक, चांगलिंग, नायगांव से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें