फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- योगी शासन में गुंडे-माफिया के बुरे हाल

Mon, 20 Jun 2022 04:39 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा से पूर्व की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। टूजी स्पेक्ट्रम व कोयला घोटाला इसका प्रमाण हैं। भाजपा शासन में सुशासन व गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई। एक भारत व श्रेष्ठ भारत पर कार्य करने पर जोर है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी शासन में गुण्डे- माफिया के बुरे हाल हैं। या तो वे जेल में हैं अथवा प्रदेश से पलायन कर चुके हैं। विकास को लेकर भी सरकार गंभीर है व गरीबों के कल्याण में जुटी है। लाभार्थीपरक योजना से आमजन के जीवन मे बदलाव आया है। ये बातें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को नगर में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में लाभार्थियों को लाभ प्रदान करते हुए कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा से पूर्व की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। टूजी स्पेक्ट्रम व कोयला घोटाला इसका प्रमाण हैं। भाजपा शासन में सुशासन व गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई। एक भारत व श्रेष्ठ भारत पर कार्य करने पर जोर है। गरीबों के हितों के दृष्टिगत आवास, बिजली, शौचालय उपलब्ध कराने पर जोर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, केसीसी समेत अन्य योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, प्रेमसागर पटेल, ऋषि त्रिपाठी  एवं जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने भी संबोधित किया। इस दौरान डीएम सत्येंद्र कुमार, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

दूषित जल जिले की बड़ी समस्या, निदान का हो रहा प्रयास

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दूषित पेयजल महराजगंज जिले की बड़ी समस्या है। केंद्र व प्रदेश सरकार इस परेशानी को समझते हुए पाइप पेयजल आपूर्ति कराने के लिए प्रयत्नशील है। जल्द ही इसका लाभ आमजन को मिल सकेगा। भारत देश अपने कार्यों की बदौलत विश्वगुरु बनने की तरफ अग्रसर है। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से संभव हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें