फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाव में आज से गति पकड़ेगी खुदाई, दूर होगी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
महाव में आज से गति पकड़ेगी खुदाई, दूर होगी मुश्किल
विज्ञापन

श्रमिकों के साथ मशीनों को भी लगाया जाएगा खुदाई कार्य में
महराजगंज। प्रत्येक वर्ष लोगों की मुश्किलों का सबब बनने वाले महाव नाले को दुरुस्त करने की दिशा में प्रशासन ने पहल की है। मानसून आने में सप्ताह भर से कम समय की स्थिति को देखते हुए आठ किलोमीटर वन क्षेत्र में नाले की खुदाई श्रमिकों के साथ मशीन से भी कराए जाने का निर्णय लिया गया। इससे जहां कार्य समय से पूरा हो जाएगा, वहीं आमजन की मुश्किलें भी दूर होंगी।
महाव नाला कुल 23 किलोमीटर लंबा है। इसमें 15 किलोमीटर के भाग में काम कराने का जिम्मा जहां सिंचाई विभाग का है, वहीं सेंचुरी वन क्षेत्र में होने के कारण आठ किलोमीटर में सिर्फ वन विभाग की ओर से ही कार्य कराए जाने का प्रावधान है। नाले के मार्ग में अधिक मोड़ है, ऐसे में प्रति वर्ष पानी के दबाव की वजह से वह कहीं न कहीं टूटता है। सिल्ट समेत नाले का पानी नौतनवां क्षेत्र के किसानों की फसल को बर्बाद करने के साथ ही उनकी मुश्किलों को भी बढ़ाता है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं
-जंगल क्षेत्र से गुजरने वाले महाव नाले में खुदाई के कार्य को पूरा कराने के लिए विभाग की ओर से प्रयास जारी है। सोमवार से कार्य के गति पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रंगाराजू टी, प्रभारी डीएफओ, सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग
तीन वर्ष मेें एक बार महाव नाले की खुदाई कराने की व्यवस्था है, जिसे पहले ही कराया गया है। कहीं अन्य आवश्यकता होगी तो उसका आकलन कर उसे कराया जाएगा।
राजीव कपिल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड द्वितीय
महाव नाले की समस्या को दूर कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। समय से कार्य पूरा कराने की दिशा में तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें