फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाईटेक होंगे मदरसे, ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
293 पंजीकृत मदरसों की ऑनलाइन फीडिंग प्रारंभ, मान्यता व गैर मान्यता अलग-अलग श्रेणी में पंजीयन
विज्ञापन

महराजगंज। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरह अब प्रदेश के मदरसे भी हाइटेक होंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की तरफ से पोर्टल विकसित किया गया है। जिस पर संचालित सभी मदरसों को दो श्रेणी में दर्ज करते हुए उपलब्ध सुविधा सहूलियत की जानकारी फीड की जा रही है।
जनपद में कूल 293 मदरसों का संचालन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ से किया जा रहा है। जिन्हें ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी बनाया जा रहा है। इस कवायद से मदरसों में होने वाली अनियमितताओं को रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार लाया जा सकेगा। मदरसों के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान, छात्रों की छात्रवृत्ति और अन्य समस्याओं का समाधान भी मदरसा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पोर्टल पर सभी अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों में उपलब्ध संसाधन, शिक्षकों के स्वीकृत पद, कार्यरत स्टाफ, पंजीकृत विद्यार्थी इत्यादि सभी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। मदरसा संचालन में पारदर्शिता के लिए शासन ने यह पहल की है।
-तन्मय पांडेय, जिला अल्पसंख्यक
पोर्टल पर यह सुविधा उपलब्ध
- पोर्टल पर मदरसा शिक्षा परिषद के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- बोर्ड द्वारा संचालित कार्यों की जानकारी उपलब्ध रहेगा।
- मदरसा बोर्ड परीक्षा फॉर्म, परीक्षा शुल्क विवरण, परीक्षा परिणाम, परीक्षा दिशानिर्देश, मॉडल पेपर आदि उपलब्ध।
- मदरसा लॉगिन, मदरसा सोसायटी नवीनीकरण स्थिति
- मदरसा संस्थान रिपोर्ट, छात्र विवरण, कक्षावार पाठ्यक्रम सूची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें