फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दवा लेने जा रहे दो छात्रों की मदरसे के शिक्षक ने पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल के मदरसा अरबिया जीजिया मजहरूल का मामला
विज्ञापन

घायल छात्रों का सीएचसी में हुआ उपचार, पुलिस ने शुरू की जांच
महराजगंज। निचलौल स्थित मदरसा अरबिया जीजिया मजहरूल में एक शिक्षक पर दो नाबालिग छात्रों से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौलाना खालिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि बाद में एक छात्र के परिजनों ने शिकायत वापस ले ली। हालांकि शिक्षक ने मारपीट के आरोपों को निराधार बताया है।
पीड़ित छात्रों के अनुसार, रविवार को इंटरवल के दौरान एक छात्र पेट दर्द और दूसरा छात्र बुखार की दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रहा था। सीढ़ी के गेट पर ताला लगा होने के कारण दोनों ने चपरासी से गेट खोलने का अनुरोध किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शिक्षक मौलाना खालिद ने दोनों छात्रों को कमरे में बुलाया और डंडे से पिटाई कर दी, जिससे छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद दोनों छात्रों का सीएचसी निचलौल में उपचार कराया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने निचलौल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित छात्र के दादा निजामुद्दीन निवासी ग्राम टेहरा, थाना मनुमानगंज, जिला कुशीनगर ने बताया कि उनके पोते का नामांकन पिछले वर्ष मदरसा में हुआ था और वह कक्षा छह का छात्र है।
उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को तबीयत खराब होने के कारण दवा लेने जाते समय गेट खोलने के विवाद में शिक्षक ने उसके साथ मारपीट की। उपचार के बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी गईऑ। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजन का कहना है कि शिक्षण संस्थान में छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है।
उन्होंने मामले की शिकायत संबंधित बोर्ड से करने तथा आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिजन ने यह भी आरोप लगाया कि मदरसे में पहले भी छात्रों के साथ मारपीट और प्रताड़ना की घटनाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि बाद में एक छात्र के परिजनों ने शिकायत वापस ले ली। दूसरे छात्र के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक मौलाना खालिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
छात्रों की पिटाई का आरोप निराधार है। उनकी पिटाई नहीं की गई थी। दोनों बच्चे दीवार पर चढ़ रहे थे। इसके चलते उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा गया था ताकि उन्हें चोट न लगे।
- मौलाना खालिद, शिक्षक, मदरसा अरबिया जीजिया मजहरूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें