फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वार्डों में काम न होने से परेशान सभासदों ने सीएम और डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर पालिका परिषद के बाल्मीकि नगर एवं हमीद नगर वार्ड में जनहित से जुड़े विभिन्न कार्य न होने से परेशान सभासदों ने सीएम और डीएम को पत्र लिखा है। सभासदों ने पत्र में जनसमस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बाल्मीकि नगर वार्ड के सभासद प्रमोद कुमार गौतम का कहना है कि वार्ड में कई स्थानों पर सड़कें और नालियां जर्जर स्थिति में हैं। वार्ड में मौजूद बौद्ध बिहार समेत विभिन्न स्थानों पर लगे सरकारी हैंडपंप भी खराब पड़े हैं जो चालू हैं वह दूषित जल उगल रहे हैं।
वहीं हमीद नगर वार्ड के सभासद राकेश जायसवाल का कहना है कि वार्ड के कुछ मोहल्लों में सड़कें और नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। नालियों पर लगे तमाम स्लैब टूटे पड़े हैं। इसके कारण पूरे दिन सड़कों पर ही गंदा पानी लगा हुआ है। आवागमन के दौरान दुर्घटना की संभावना भी बनी है। गंदे पानी के छीटों से स्कूली बच्चों के गणवेश तक खराब हो जा रहे हैं, गंदगी जमा रहने के कारण संक्रामक बीमारियों के भी पांव पसारने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

दोनों सभासदों का आरोप है कि प्रस्ताव और शिकायत किए जाने के बाद भी सामान्य समस्याओं का भी समाधान करने में नगर पालिका से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है, जिससे वार्डवासियों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के प्रति अविश्वास और आक्रोश का माहौल है।
सभासदों ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को पत्र देकर स्थानीय अधिकारियों से उनके वार्डों का निरीक्षण कराने के बाद शिकायत की पुष्टि होने पर समस्या का समाधान कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें