फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धोखाधड़ी से बनाता था आयुष्मान कार्ड, लखनऊ का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को साइबर थाना पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर लोगों से ठगी करने वाले दूसरे आरोपी प्रवीन कुमार को लखनऊ के गांव पिपहरी से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस उसके साथी रामकुमार यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव के अनुसार, आरोपी प्रवीन कुमार पिपहरी, थाना बन्थरा, जनपद लखनऊ का रहने वाला है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न मामलों में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि प्रवीन कुमार अपने साथी रामकुमार यादव, निवासी एकसड़वा, थाना कोल्हुई के साथ मिलकर लोगों से 4000 से 5000 रुपये प्रति व्यक्ति लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाता था। धोखाधड़ी के जरिए दोनों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

आरोपी रामकुमार यादव को साइबर क्राइम पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दूसरा आरोपी प्रवीन फरार चल रहा था। साइबर थाना पुलिस की सतर्कता और सक्रियता के चलते साइबर फ्राड के आरोपी प्रवीन कुमार को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें