फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कथित सिपाही पर सोने की लॉकेट व मोबाइल लेने का आरोप

Mon, 14 Jul 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नेपाल के एक युवक ने नौतनवा थाना गेट के सामने एक सिपाही पर सोने की लॉकेट उतरवाने और मोबाइल लेने का आरोप लगाया है। रविवार की सुबह पीड़ित थाने पर पहुंचा तो मामला सुन सभी पुलिसकर्मी सन्न रह गए। हालांकि, जांच के बाद मामला कुछ युवकों के साथ विवाद का निकला और दोनों पक्षों के बीच समझौते के आधार पर युवक को लॉकेट और मोबाइल फोन वापस मिल गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नेपाल के गांव मदनपुर थाना व जिला रूपनदेही निवासी अशोक यादव शनिवार की शाम रमगढ़वा से दो बोरी खाद लेकर बाइक से घर लौट रहा था। उसने बताया कि बनैलिया मंदिर चौराहा के पास बिना वर्दी में खड़े एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया और खुद को नौतनवा थाने का सिपाही बताते हुए उसने खाद थाने के गेट पर ही रखवा लिया। पीड़ित ने बताया कि उक्त सिपाही ने कहा कि थाने के अंदर गले में कोई भी माला या लॉकेट पहनकर नहीं जा सकते। युवक ने सोने की लॉकेट और मोबाइल कथित सिपाही को दे दिया। कथित सिपाही अगले दिन आकर लॉकेट और मोबाइल ले जाने की बात कही। अशोक रविवार को थाने पर पहुंचा तो न तो उसका कोई सामान मिला और न ही वह कथित सिपाही।
पूरे घटनाक्रम की जानकारी वहां मौजूद थाने के अन्य पुलिस कर्मियों को दी तो सभी चकित रह गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की तो कुछ अन्य युवकों की भूमिका सामने आई। सभी युवकों को थाने लाया गया तो मामला अशोक और उनके बीच कहासुनी का निकला।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि अशोक यादव से कुछ युवकों ने कहासुनी की थी। एक युवक ने उसका मोबाइल ले लिया था ताकि वह पुलिस को फोन न कर सके। थाने पर आने के बाद दोनों पक्षों ने आपस में ही समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें