फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का खौफनाक अंत: आठ बार चाकू से वार कर युवती को प्रेमी ने किया लहूलुहान, लिव इन रिलेशनशिप में थे दोनों

Thu, 20 Apr 2023 01:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

सदर क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार ने कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जबकि घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह दिल दहलाने वाली वारदात हुई। यहां पर एक युवती को उसके प्रेमी ने चाकू से गोदकर हत्या करने का प्रयास किया। आरोपी ने युवती के चेहरे से लेकर पैर तक करीब आठ बार चाकू से वार किया तो वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन


शोर सुन मौके पर आसपास के लोग आ गए, इसके बाद आरोपी प्रेमी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत बिगड़ते देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के एक गांव का तीस वर्षीय युवक वाहन चलाता है। करीब चार वर्ष पहले वाहन चलाने के दौरान उसकी मुलाकात सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 28 साल की युवती से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। उसके बाद दोनों चार माह से लिव इन रिलेशन में एक साथ किराए के कमरे में रह रहे थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बीआईएस की टीम बताएगी फर्जी हॉलमार्किंग का असली ठिकना, जेवरों की जांच करेगा भारतीय मानक ब्यूरो

गुरुवार सुबह करीब सात बजे दोनों में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। उसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर चाकू से युवती की हत्या करने के लिए आठ बार वार किया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं।
विज्ञापन

 
सदर क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार ने कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जबकि घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें