फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑनलाइन गेम में गंवाई रकम, गढ़ दी लूट की कहानी

Sat, 31 May 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र में लूट की सूचना का पुलिस ने शुक्रवार को फर्दाफाश कर दिया। ऑनलाइन गेम में 2.5 लाख हारने के बाद ग्राम बागापार टोला कोदईपुरा निवासी जितेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार की रात लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने जितेंद्र के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। ग्राम बागापार टोला कोदईपुर निवासी जितेंद्र यादव की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक, 29 मई की रात सोनरा गांव के पास दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने डंडे से मारकर उससे 2.5 लाख रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया था। सूचना मिलते ही जिले की पुलिस सतर्क हो गई और तत्काल घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस को न तो कोई संघर्ष के निशान मिले और न ही पीड़ित के शरीर पर कोई बाहरी चोट दिखाई दी।
चिकित्सकीय परीक्षण में भी चोट को केवल कंप्लेन ऑफ पेन ही बताया गया। तकनीकी जांच में मामला संदेहास्पद प्रतीत हुआ।
पुलिस ने जब पीड़ित और उसकी पत्नी के बैंक खाते की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जितेंद्र ऑनलाइन गेम में करीब ढाई लाख रुपये हार चुका था। जब पुलिस ने जितेंद्र से सख्ती से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसने ही यह झूठी कहानी गढ़ी ताकि अपने परिजनों को गुमराह कर सके। जितेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने कथित लूट में गया बैग बरामद कर लिया। हालांकि मोबाइल बरामद नहीं हो सका। पुलिस का मानना है कि वह मोबाइल घटनास्थल के आसपास किसी राहगीर को मिल गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें