फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेम और मित्रता सिखाते हैं भगवान श्रीकृष्ण

Sat, 24 Aug 2024 05:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। बालसुलभ शरारतें करने के बाद बंसी की मधुर तान से जो पल भर में सबको अपना बना ले, जिसकी अटूट भक्ति विष को अमृत बना दे, जो मित्रता करने पर आए तो अपना सर्वस्व न्योछावर कर दे, जिसके पवित्र प्रेम और मित्रता का आज भी उदाहरण दिया जाता है। उनसे सीख लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

उक्त बातें शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामहर्ष इंटरमीडिएट काॅलेज के प्रबंधक रामहर्ष शर्मा ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगोली की प्रस्तुति और भगवान कृष्ण के माखन चोर की मटकी फोड़ की आकर्षक झांकियों से सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को विशिष्ट अतिथि विश्वंभर पांडेय ने कहा की भगवान कृष्ण ने हमें प्रेम, करुणा, और न्याय के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। श्रीकृष्ण के जन्म की कहानी अद्भुत है जो हमें उनकी शक्ति का एहसास कराती है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, राम मनोहर, पारस प्रजापति, आदित्य पटेल, रूपम रौनियार, निशा, ज्योति, कंचन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें