निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के नौ ग्राम पंचायतों में खाली पंचायत सहायकों के पदों पर भर्ती के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर आवेदन मांगे गए थे। इस दौरान विभाग को सात गांवों से आवेदन प्राप्त हुआ था। जबकि दो गांवों से कोई आवेदन नहीं मिले। ऐसे में छह ग्राम पंचायतों में प्रक्रिया के तहत पंचायत सहायकों की भर्ती की जा चुकी है। जबकि अभी एक गांव में भर्ती की प्रक्रिया लंबित है।
सहायक खंड विकास अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया की ब्लॉक के नौ ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगा गया था। इस दौरान आवेदन मिलने पर प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत बंदी विशुनपुरा में रविकांत विश्वकर्मा, बूढ़ाडीह खुर्द में अखिलेश कुमार चौधरी, भगवानपुर में हरिप्रिया गुप्ता, कटखोर में शीला प्रजापति, भेड़ीहारी में निधि सिंह, कुंवारीसती में शत्रुघ्न सिंह की भर्ती की गई है। जबकि लोहरौली में भर्ती की प्रक्रिया अभी लंबित है। वहीं रामनगर और पिपराकाजी में जनजाति का पद आरक्षित होने की वजह से कोई आवेदन नहीं मिला है, जिसके चलते अभी इन दोनों गांवों में पंचायत सहायकों का पद खाली है।