फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौतरवा चौराहे पर एक ही रात पांच दुकानों के तोड़े ताले

Wed, 10 Jan 2024 06:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। गांव चड़लहा के चौतरवा चौराहे पर मंगलवार की रात मोबाइल, किराना, कपड़े समेत पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोर लाखों के सामान उड़ा ले गए। सूचना पर सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी व संपतिहा चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

चंडीथान गांव के दुकानदार सुभाष ने बताया कि उनकी चौतरवा चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। मंगलवार की शाम सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह आसपास के लोगों से सूचना मिली कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान पहुंचा तो देखा कि शटर गिरा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो करीब ढाई लाख रुपये के मोबाइल गायब थे। इसके ठीक सामने करुणेश त्रिपाठी के सहज जन सेवा केंद्र का शटर का ताला टूटा हुआ था लेकिन कोई सामान चोरी नहीं हुआ था।
बरवा कला गांव के केशलाल ने बताया कि चौतरवा पर ही उनकी कपड़े की दुकान है। शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे दुकान पर पहुंचा तो शटर के दोनों ताले टूटे थे। शटर बंद था जब दुकान के अंदर गया तो सामान बिखरे पड़े थे। 2000 नगदी समेत करीब 50 हजार रुपये के कपड़े गायब थे। बगल में नरकटहा गांव के ध्रुपचंद की सैलून की दुकान है। उनके शटर का ताला टूटा हुआ था, लेकिन कोई सामान गायब नहीं था।
विज्ञापन

बरवा कला गांव के छोटकू मद्धेशिया की किराने की दुकान के शटर के ताले टूटे थे। छोटकू मद्धेशिया ने बताया कि करीब 15 हजार रुपये के सामान चोर उठा ले गए। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दुकानों में चोरी हुई है। जांच पड़ताल की जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें