फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांगी बाजार पीएचसी में लटका मिला ताला, मंसूरगंज में छह कर्मचारी गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बृहस्पतिवार को पनियरा सीएचसी क्षेत्र के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गांगी बाजार पीएचसी बंद मिला जबकि मंसूरगंज पीएचसी पर छह कर्मचारी बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बंद मिले स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारियों और गैरहाजिर कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने बताया कि सुबह करीब 10:20 बजे गांगी बाजार पीएचसी का निरीक्षण किया गया। मौके पर स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंद मिला और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र खोलना और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने करीब 10:45 बजे मंसूरगंज पीएचसी का निरीक्षण किया। यहां नेत्र परीक्षण अधिकारी वकाउल्लाह अंसारी, फार्मासिस्ट गौरव प्रताप सिंह, लैब टेक्नीशियन विजय कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव, डॉ. ऐश्वर्य गणेश और चिकित्सक अभिनव प्रताप सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तीन दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
सीएमओ ने कहा कि चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीजों को समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश लगातार दिए जाते हैं। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने जैसी स्थिति सामने आना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल का बंद मिलना या कर्मचारियों का बिना सूचना अनुपस्थित रहना स्वीकार नहीं किया जा सकता। संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने और तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें