फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: योजनाओं के लाभार्थियों को 43 करोड़ रुपये का ऋण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक ने ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने लाभार्थियों को ये पत्र सौंपे। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक ने 43 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए।
विज्ञापन

सितंबर 2026 में बैंक ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत कुल 2,094 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत हुए थे। स्वीकृत ऋण राशि 43 करोड़ रुपये है। इनमें एग्री गोल्ड लोन के 603 लाभार्थियों को 15.97 करोड़ रुपये मिले। केसीसी के 959 लाभार्थियों को 11.84 करोड़ रुपये की ऋण राशि स्वीकृत हुई। सीएम युवा योजना के 46 लाभार्थियों को 1.15 करोड़ रुपये दिए गए। एमएसएमई के 42 लाभार्थियों को 6.05 करोड़ रुपये का ऋण मिला। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 24 लाभार्थियों को 1.09 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। पीएम स्वनिधि के 169 लाभार्थियों को 31.69 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें