फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित होगी 35 समितियों की ऋण सीमा, बंट सकेगा ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित होगी 35 समितियों की ऋण सीमा
विज्ञापन

महराजगंज। आर्थिक रुप से कमजोर हुईं साधन सहकारी समितियों की दशा को फिर से सुधारने की पहल की जा रही है। ऋण वितरण न करने वाली 35 समितियों में जिम्मेदारों की ओर से ऋण वितरण शुरू किए जाने की पहल की गई है। ऐसे में इन समितियों से ऋण वितरण के शुरू होने से जहां किसानों को लाभ मिलेगा, वहीं समितियों में सदस्यों की संख्या भी बढ़ सकेगी।
जिले में कुल 96 समितियां है, जिसमें से अब तक सिर्फ 61 ही ऋण वितरण कर रही थीं। शेष 35 समितियों की ओर से ऋण वितरण का कार्य नहीं किया जा रहा था। ऐसे में सहकारिता विभाग की ओर से इन समितियों को भी आर्थिक रुप से मजबूत बनाए जाने तथा इनके माध्यम से जरूरतमंद किसानों को ऋण उपलब्ध कराए जाने की दिशा में प्रयास प्रारंभ किया गया है। ऋण पाकर किसान जहां अपनी खेती को बढ़ा सकेंगे, वहीं कृषि के क्षेत्र में स्वयं को मजबूती से स्थापित भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

इन 35 समितियों से बंटेगा ऋण
जिले में जिन 35 समितियों से ऋण वितरित कराए जाने की योजना है उसमें सोनरा, दरौली, बागापार, चौमुखा, मटकोपा, भिटौली, बड़वार, मिठौरा, नरकटहां, कतरारी, श्यामदेउरवां, मंगलपुर, बढ़या, बेलवा, भारत खंड पकड़ी, विसोखोर, मधवलिया, बरवा द्वारिका, पकड़ी चौबे, चौक, पनेवा-पनेई, विश्वनाथपुर पड़वनिया, भागाटार, मोहनापुर, गोपालपुर दूबे, महुअवा-महुई, शिकारगढ़, बेलसड़, राजपुर खुर्द, महुअवा, गजरही व मंगलापुर साधन सहकारी समिति, किसान सहकारी समिति बैठवलिया व निचलौल तथा क्षेत्रीय सहकारी समिति बहदुरी बाजार का नाम शामिल है।
विज्ञापन

कोट
सहकारिता विभाग की ओर से समितियों की स्थिति को मजबूत बनाने व किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऋण वितरित कराए जाने की योजना है। तैयारियों को तेज किया गया है, उम्मीद है कि जल्द ही किसान इसका लाभ उठा सकेंगे।
-सवींद्र सिंह, सहायक निबंधक, सहकारिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें