फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चारा विकास कार्यक्रम से जुड़ेंगे पशुपालक, बढ़ाएंगे आय

विज्ञापन
विज्ञापन
- पशुपालन विभाग की ओर से 210 पशुपालकों को चयनित करते हुए चारा उत्पादन कराने की होगी पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अतिरिक्त चारा विकास कार्यक्रम के तहत जिले के 210 पशुपालकों को चयनित करते हुए उनसे चारा तैयार करने की पहल होगी। इससे जहां पशुओं के लिए बेहतर हरा चारा तैयार किया जा सकेगा, वहीं पशुपालक उसे बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बना सकेंगे। पशुपालकों के चयन के लिए जिले के सभी 31 पशु चिकित्सालय को लक्ष्य प्रदान किया गया है।
जिले में लगभग ढा़ई लाख पशु हैं। इनके लिए सुविधाजनक तरीके से चारा तैयार करने के लिए ऐसे पशुपालकों का चयन किया जाना है, जिनके पास भूमि उपलब्ध हो तथा वे यह कार्य बेहतर ढंग से कर सकें। मानकों के तहत उनका आवेदन लेते हुए सूची को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है। आवेदन मिलने के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति उनका चयन करेगी।
विज्ञापन


चिकित्सालय वार इतना निर्धारित है लक्ष्य
पशु चिकित्सालय सदर को 12, निचलौल को 11, नाैतनवां व फरेंदा को 10-10, मिठौरा, लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज, धानी,पनियरा, परतावल, घुघली व सिसवा को नौ-नौ तथा खुटहां, शिकारपुर, बसंतपुर, खुशहालनगर,बरियारपुर, श्यामदेउरवां, मुजुरी, महदेवा, पुरंदरपुर, काल्हुई, अड्डा बाजार,रतनपुर, पैसिया बाबू, सोनौली, बरगदवां, ठूठीबारी, सोहगीबरवां, चौक व भिटौली को पांच-पांच का लक्ष्य प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


आवेदकों के लिए यह है चयन का मानक
-आवेदक न्यूनतम दो दुधारु पशु पालता हो व चारा उत्पादन का इच्छुक हो।
- योजना के तहत ऐसे लघु, सीमावर्ती कृषकों व पशुपालकों को वरीयता दी जाएगी, जिनके पास न्यूनतम 0.1 हेक्टेयर व अधिकतम 0.5 हेक्टेयर भूमि हो।
- आवेदकों के पास सिंचाई की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो।
- लाभार्थी के पास स्वयं की जोत हो, जिसका सत्यापन भी किया जाए
-
अतिरिक्त चारा विकास कार्यक्रम के तहत पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। इच्छुक पशुपालक लाभ प्राप्त करने के लिए तत्काल अपना आवेदन करें।
-संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें